Jabalpur ISISI Connection: NIA ने कासिफ खान को किया अरेस्‍ट, आइएसआइएस से जुडकर आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था

nia-raid

Jabalpur ISISI Connection: NIA ने कासिफ खान को किया अरेस्‍ट, आइएसआइएस से जुडकर आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISISI के जबलपुर माड्यूल मामले में  आरोपित कासिफ खान की गिरफ्तारी की ।

 

आइएसआइएस की विचारधारा से प्रेरित

आतंक फैलाने की साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। वह आइएसआइएस की विचारधारा से प्रेरित था। कासिफ जबलपुर का ही रहने वाला है। वह मई में गिरफ्तार किए गए इस माड्यूल के तीन आरोपित सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद के साथ मिलकर काम करता था।

 

 ‘दावा’ कार्यक्रम आयाेजित करता था

एनआइए अधिकारियों ने बताया कि कासिफ अन्य लोगों के साथ मिलकर लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए उनका ब्रेनवाश करता था। इसके लिए वह ‘दावा’ कार्यक्रम आयाेजित करता था। यह एक तरह की सभा होती थी। उसका काम भोले-भाले मुस्लिम युवकों को बरगला कर उन्हें कट्टरपंथी बनाना और आइएसआइएस से जोड़ने का था। एनआइए ने 24 मई 2023 को आइएसएएस जबलपुर माड‌्यूल केस दर्ज किया था।

 

NIA ने 26-27 मई की दरमियानी रात जबलपुर में 13 स्थानों पर छापेमारी कर पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार

 

NIA  को पता चला था आरोपित सक्रिय रूप से ISISI का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस्लामिक स्टेट की स्थापना के लिए हिंसक गतिविधियां करने की कोशिश में हैं। वह हथियार भी इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी पुख्ता जानकारी मिलने के बाद NIA ने 26-27 मई की दरमियानी रात जबलपुर में 13 स्थानों पर छापेमारी कर पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) के साथ मिलकर यह कार्रवाई की थी।

इसे भी पढ़ें-  21 नवंबर 2026 शनिवार का राशिफल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पुराने निवेश से मिलेगा मोटा मुनाफा!

 

ISISI की प्रचार सामग्री बांटने का काम

NIA  की जांच में पता चला है कि माड्यूल आतंकी हमले की योजना बनाने के लिए बैठकें कर रहा था। वे युवाओं को संगठन में भर्ती करने, हथियार और धन जुटाने के साथ ही ISISI की प्रचार सामग्री बांटने का काम करते थे।उनकी यहां से देशभर में संगठन विस्तार की योजना थी। इंटरनेट मीडिया और दावा गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने हिंसक वारदात करने की साजिश रची थी।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श