jabalpur
Jabalpur CotonabUodate: जबलपुर में मरीज 5 कोरोना पॉजिटिव मिले, अब माढ़ोताल और गोहलपुर में आया संक्रमण

जबलपुर (आशीष शुक्ला )। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के पाँच और पॉजिटिव मामले सामने आये हैं ।
नये मामलों में इंदिरा हाई स्कूल माढ़ोताल निवासी पूर्व में पॉजिटिव पाई गई बुजुर्ग महिला के पति जिनकी उम्र 65 साल है , 37 वर्षीय बहु और आठ वर्ष का पोता शामिल हैं ।
इनके अलावा गोहलपुर सब्जी मंडी का 24 वर्षीय युवक और गलगला में सलवार सूट बनाने की इकाई चलाने वाला आदर्श नगर गुरुद्वारा के पास का 48 वर्षीय पुरुष शामिल है।
इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 335 हो गई है । इनमें से 263 स्वस्थ हो चुके हैं और 13 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 59 हो गये हैं ।








