jabalpur

Jabalpur Corona Update: ट्रिपल आई टी का हाउस कीपर पॉजिटिव, प्रेमनगर मदनमहल में भी कोरोना का कहर जारी

जबलपुर(आशीष शुक्ला)। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब एवं आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की दोपहर मिली जाँच रिपोर्ट्स में तीन और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं ।

पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटी में हाउसकीपिंग का काम करने वाली 42 वर्षीय महिला, ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले प्रेमनगर मदन महल गढ़ा निवासी 46 साल का व्यक्ति तथा सोफा कुशन का काम करने वाला भान तलैय्या बेलबाग निवासी 51वर्ष का व्यक्ति शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम