Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

IPS Transfer News: एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इन 11 दिग्गज अधिकारियों को सौंपी गई नई कमान; क्या आपका जिला भी शामिल?

भोपाल । IPS Transfer News: एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इन 11 दिग्गज अधिकारियों को सौंपी गई नई कमान; क्या आपका जिला भी शामिल?। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के कार्य आवंटन में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार जारी किए गए इस आदेश के तहत, कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

​इस आदेश की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

  • 2009 बैच के अधिकारी: श्री अवधेश गोस्वामी को कल्याण/लेखा, श्री प्रशाल खरे को अअवि (SCRB) और श्री मनीष अग्रवाल को प्रशिक्षण विभाग में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया गया है।

  • महिला सुरक्षा: सुश्री सिमाला प्रसाद (2011 बैच) को PHQ में महिला सुरक्षा का नया DIG बनाया गया है। वे श्रीमती किरणलता केरकेट्टा का स्थान लेंगी, जिन्हें अब ‘शिकायत’ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

  • प्रशासन एवं चयन: श्री रियाज इकबाल को प्रशासन और श्री मनोज कुमार राय को चयन एवं भर्ती शाखा में पदस्थ किया गया है।

  • अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:
    • ​श्री राहुल कुमार लोधा को एसटीएफ (STF)।
    • ​श्री शिवदयाल को विसबल (SAF)।
    • ​श्री मनीष खत्री और श्री रामशरण को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में क्रमशः अअवि और चयन एवं भर्ती शाखा में नियुक्त किया गया है।

है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि