Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

IPS Transfer मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के कार्यों का पुनर्वितरण

भोपाल। IPS Transfer पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के कार्यों में आंशिक फेरबदल करते हुए नए दायित्व सौंपे गए हैं। जारी आदेश के अनुसार आगामी आदेश तक अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए नवीन कार्य एवं दायित्व आवंटित किए गए हैं।

आदेश के तहत श्री अवदेश नरवानी को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण/लेखा), श्री प्रशांत खरे को उप पुलिस महानिरीक्षक (अजवि), तथा श्री मनीष अग्रवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार श्रीमती किरणलता केरकेट्टा को उप पुलिस महानिरीक्षक (शिकायत), श्री मनोज कुमार राय को उप पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती), और श्री रियाज इकबाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री राहुल कुमार लोढ़ा को उप पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ), श्री संजीव प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा), तथा श्री शिवदयाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (विसबल) नियुक्त किया गया है।

वहीं, श्री मनोज चौधरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अजवि) एवं श्री राघवेन्द्र प्रताप को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (नगर एवं यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, भोपाल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम