Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Corona Update: एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर लौटे, नई बस्ती, सुख सागर एरिया हुआ कोरोना मुक्त

IMG 20200614 WA0013

जबलपुर(आशीष शुक्ला)। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज सोमवार को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से चार, सुखसागर कोविड केयर सेंटर से चार तथा जिला अस्पलताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से एक पेशेंट को छुट्टी दी गई है।

मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल से आज सोमवार को कोरोना से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किए गए।

व्यक्तियों में न्यू रामनगर अमखेरा की 53 वर्षीय महिला, न्यू शास्त्रीनगर मेडिकल के पास रहने वाले 31 वर्षीय पुरुष एवं 33 वर्षीय महिला तथा नई बस्ती बड़ा कुआं निवासी 53 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

वहीं सुख सागर कोविड केयर सेंटर से आज सोमवार को डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में आजाद नगर गोकलपुर निवासी 34 वर्ष एवं 60 वर्ष के पुरुष, दस वर्ष की बालिका एवं 52 वर्ष की महिला शामिल है।

जिला अस्पताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया व्यक्ति चांदमारी तलैया निवासी 32 वर्ष का पुरुष है।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना से संक्रमित पाए गए 361 व्यक्तियों में से 289 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 58 हो गए हैं।

ज्ञात हो कि रविवार की रात को भी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलटी हॉस्पिटल से कोरोना से स्वस्थ्य होने पर पाटन के बाजार वार्ड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया था।

इस व्यक्ति को दूसरी गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज के ही आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Exit mobile version