jabalpur

Jabalpur Corona Update : आज दो लोगो की स्वस्थ होकर घर वापसी, पॉजिटिव हो रही संस्कारधानी

यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला

अब तक दौ सौ व्यक्ति हुए स्वस्थ.

जबलपुर। यश भारत-कोरोना से स्वस्थ होने पर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आज शनिवार को एक बीस बर्षीय व्यक्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया है ।

इसी तरह संजीवनी नगर में होम आइसोलेशन में रखे गये 50 बर्षीय व्यक्ति को भी आज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है । इस तरह आज शनिवार को कोरोना से दो व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या दौ सौ हो गई है और कोरोना के एक्टिव केस अब 62 रह गए हैं ।

Back to top button