Jabalpur : राशन कार्ड सत्यापन बना मुसीबत,योजनाओं से वंचित गरीब

जबलपुर। राशन कार्ड के सत्यापन का काम धीमी गति से चल रहा है। ऊपर से नए राशन कार्ड और पात्रता पर्ची का काम भी नहीं हो रहा है। ऐसे में जिले के हितग्राहियों की मुसीबत बढ़ रही हैं। सैकड़ों शिकायतें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में पहुंच रही हैं ,क्योंकि गरीबी रेखा कार्ड के आधार पर कई योजनाओं का लाभ मिलता है। ऐसे में लोगों को जहां खाद्य सामग्री नही मिल रही हैए वही कई काम भी अटक रहे हैं।
नहीं बन रहे कार्ड और पात्रता पर्ची
अभी रोजाना कलक्ट्रेट कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों में बड़ी संख्या में राशन कार्ड के लिए आवेदन पहुंच रहे हैं, लेकिन इन्हें बनाया नहीं जा रहा है। आवेंदकों को बताया जा रहा है कि जब तक सत्यापन का काम पूरा नही होता हैए, राशन कार्ड की प्रक्रिया भी पूरी नही हो पाएंगी। यही स्थिति पात्रता पर्ची को लेकर है। जिसके कारण हितग्राहियों को महीनों से खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है और वो कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहे हैं।
विभिन्न जोनो में धीमा कार्य
राशन कार्ड के सत्यापन को लेकर नगर निगम कर्मियों द्वारा पूर्व में ही न करने की बात कही गयी थी जिसका असर जोनो में भी दिखाई दे रहा है कई जोनो में सत्यापन कार्य पचास प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा समस्या जोन क्रमांक एक में देखी जा रही है जहां गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है बावजूद इसके अभी तक सत्यापन कार्य बीस प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया है।








