jabalpur

Jabalpur : फिर रिश्‍ते हुए शर्मसार : मौसा ने किया नाबालिक से बलात्‍कार

जबलपुर नगर प्रतिनिधि। गोहलपुर थाना अंतर्गत एक 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें की रिश्ते में बच्ची का मौसा ही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा । पिछले 2 सालों से वह बच्ची को पास में बुलाकर इस प्रकार की हरकत कर रहा था कुछ दिनों से बच्ची को जब उल्टियां होने लगी तो उसे समझ में आया कि कुछ गड़बड़ है जिसके बाद उसने यह बातें अपने घर वालों को बताएं तब जाकर साफ-साफ बातें हो पाएगी लड़की दुष्कर्म का शिकार हो रही है।

रिश्ते में लगता था मौसा और ,जब हो जाती थी प्रेग्नेंट तो देता था दवाइयां
सूत्रों के अनुसार लगातार दुष्ट कृत्य करने के बाद गर्भवती होने के बाद मौसा दवाइयां देता था जिसके बाद एक दिन रक्त का रिसाव बहुत तेजी से हो जाने के बाद लड़की बेहोश हो गई जिसके बाद घर वालों को शक हुआ और उन्होंने मेडिकल करवाया जिसके बाद पता चला कि 16 साल की नाबालिग गर्भवती है।

पुलिस ने किया पास्को एक्ट के तहत मामला कायम
पुलिस ने नाबालिग और उसके घर वालों की रिपोर्ट पर आरोपी पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिए हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button