jabalpur

Jabalpur: क्राईम ब्रांच एवं मदनमहल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हवाला के 20 लाख रूपये के साथ युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन मे आज दिनाॅक 17-3-21 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण /अपराध गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल पुलिस के द्वारा एक युवती को 20 लाख रूपये के साथ पकड़ा गया है।

कल 17  march को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवती जिसका नाम कुमारी नंदनी केसरवानी है, शीतला माई घमापुर में रहती है, बैग में रूपये रखकर मुम्बई जाने वाली है, कुछ ही देर मे प्लेट फार्म न. 3 से होकर मदनमहल स्टेशन जायेगी।

क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल पुलिस की टीम के द्वारा प्लेट फार्म न0. 3 के बाहर घेराबंदी की गयी, मुखबिर के बताये हुलिये की युवती जो प्लेट फार्म न. 3 के बाहर स्टेशन की ओर जाती हुई दिखी को रोककर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम कु. नंदनी उर्फ चंचल केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शीतला माई घमापुर बतायी, सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी तो बैग मे 20 लाख रूपये रखे मिले, जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर बाबू गोस्वामी के द्वारा उक्त रूपये मुम्बई में डिलेवरी हेतु देना बताया ।

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया बाबू गोस्वामी पूर्व में हवाला में पकडे गये पंजू गोस्वामी का भतीजा है, कु. नंदनी की बहन मुस्कान केसरवानी भी पूर्व में हवाला में पकड़ी जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देशित किये जाने पर इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर थाना मदनमहल पहुंच इंनकमटैक्स अधिकारियों के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका – एक युवती को हवाला के 20 लाख रूपयों के साथ रंगे हाथ पकडने मे थाना प्रभारी मदनमहल श्री नीरज वर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक बृजेंद्र कसाना, दीपक तिवारी, ब्रम्हप्रकाश मिश्रा आरक्षक बीरबल की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button