Iron Foods: पालक की तरह इन चीजों में भी होती है आयरन की भरपूर मात्रा, एनीमिया रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद

Iron Foods : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें रोजाना आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन्स और मिनरल्स के साथ आयरन भी हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत आवश्यक माना जाती है। आयरन हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान करता है।
आयरन का मुख्य कार्य लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन का निर्माण करना है। हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाता है। इसके अलावा मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्य और न्यूरोट्रांसमिटर्स के ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए भी ये पोषक तत्व बहुत आवश्यक माना जाता है।
Iron Foods : स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर वयस्कों के लिए प्रतिदिन 8 मिलीग्राम की मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। पालक और कई अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां इसका अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनसे पालक से अधिक मात्रा में आयरन की पूर्ति की जा सकती है?
क्यों जरूरी है आयरन?
किन चीजों से आयरन प्राप्त किया जा सकता है ये जानने से पहले समझना जरूरी है कि हमारे लिए ये पोषक तत्व क्यों आवश्यक है और इसकी कमी के कारण क्या दिक्कतें हो सकती हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आयरन की कमी से आयरन-डेफिशियेंसी यानी एनीमिया होने का खतरा रहता है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। इसके कारण थकान, कमजोरी और शारीरिक कार्यों में दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उनमें सांस लेने में कठिनाई, त्वचा के रंग में बदलाव और अक्सर हाथ और पैर ठंडे रहने की समस्या भी देखी जाती है।
पालक के कई सारे लाभ
पालक आयरन के सबसे अच्छे और आसनी से उपलब्ध स्रोतों में से एक है, इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लगभग 100 ग्राम पालक में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है जिससे आयरन के दैनिक जरूरतों के 15% तक की पूर्ति की जा सकती है। पालक विटामिन-सी से भी भरपूर होता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां खाने से आपके शरीर को कैरोटीनॉयड को अवशोषित करने में मदद मिलती है।
रेड मीट से भी हो सकती है पूर्ति
पालक के अलावा रेड मीट का सेवन करना भी आयरन की पूर्ति में आपके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रेड मीट में आयरन के अलावा शरीर के लिए आवश्यक कई अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। करीब 100 ग्राम रेड मीट में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है, जिससे दैनिक आवश्यकताओं की 15% पूर्ति की जा सकती है। आयरन मीट में प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम और विटामिन-बी भी भरपूर मात्रा में होती है।हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से बचना चाहिए इसके शरीर पर कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।आहार में शामिल करिए कद्दू के बीज
READ MORE : https://DOW JONES अमेरिका में मंदी का डर; भारतीय आईटी सेक्टर की बढ़ी चिंताएं, शेयरों में भारी गिरावट
शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ प्रकार के सीड्स से भी आयरन की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है। विशेषतौर पर कद्दू के बीज इसका उत्कृष्ट माने जाते हैं। लगभग 28 ग्राम कद्दू के बीज में 2.5 मिलीग्राम आयरन होता है जिससे आयरन के दैनिक आवश्यकताओं की 14% तक की पूर्ति की जा सकती है।इसके अलावा, कद्दू के बीज विटामिन के, जिंक और मैंगनीज का भी अच्छा स्रोत हैं। इंसुलिन प्रतिरोध, मधुमेह और अवसाद के रोगियों को भी इसके सेवन से लाभ मिल सकता है।