IRCTC Gift -Train Run Under Water: अब पानी के अंदर भी चलेगी ट्रेन, 9 अप्रैल को ट्रायल
IRCTC Gift -Train Run Under Water: अब पानी के अंदर भी चलेगी ट्रेन, 9 अप्रैल को ट्रायल। कोलकाता में जिस अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का परीक्षण किया जा रहा है, वह हुगली नदी के पूर्वी तट पर एस्प्लेनेड और पश्चिमी तट पर हावड़ा मैदान को जोड़ती है।
देश में जल्द ही पानी के नीचे भी यात्री अब ट्रेन के सफर का मजा ले सकेंगे। कोलकाता में 9 अप्रैल 2023 को कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC ) भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल का परीक्षण करने की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता में जिस अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का परीक्षण किया जा रहा है, वह हुगली नदी के पूर्वी तट पर एस्प्लेनेड और पश्चिमी तट पर हावड़ा मैदान को जोड़ती है। हावड़ा मेट्रो स्टेशन जमीनी स्तर से 33 मीटर नीचे देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है।
हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की जुड़वां सुरंग के साथ यह अंडरवाटर ट्रेन ट्रैक 4.8 किमी लंबी है। जिस पर बीते एक साल से काम चल रहा था और अब इसका पूरा काम हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC ) आवाजाही शुरू करने से पहले सियालदह और एस्प्लेनेड के बीच अपना दूसरा खंड (2.5 किमी) पूरा करने की प्रतीक्षा कर रहा है।
इसके अलावा, यह सेक्टर-V के माध्यम से 16.6 किलोमीटर लंबी पूर्व-पश्चिम गलियारे (ग्रीन लाइन) से जुड़ जाएगा।

