राष्ट्रीय

INX मीडिया मामला:​ दिल्ली HC ने पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर फिर लगाई रोक

नेशनल डेस्क: आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी रोक को 29 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले भी उनकी गिरफ्तारी पर पांच बार स्टे लग चुका है।

पी. चिदंबरम की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका की अर्जी लगाई गई थी। जिस पर कोर्ट ने उन्हे प्रोटेक्शन देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। वहीं ईडी इस फैसले का लगातार विरोध करता आ रहा है। इससे पहले हुई सुनवाई में एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वित्त मंत्री से पूछताछ की थी। चिदंबरम के बेटे कार्ति से ईडी ने 2 बार पूछताछ की । सीबीआई ने जुलाई में इस केस में चार्जशीट दाखिल की थी।

बता दें कि सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि 2006 में वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए चिदंबरम ने कैसे एक विदेशी कंपनी को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिला दी जबकि सिर्फ कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति को ऐसा करने का अधिकार था। 3,500 करोड़ रुपए के एयरसेल-मैक्सिस करार और 305 करोड़ रुपए के आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम की भूमिका जांच एजेंसियों की छानबीन के दायरे में है।

Leave a Reply

Back to top button