Latest

नाबालिग छात्रा के मां बनने का मामला, जांच में सामूहिक दुष्कर्म की बात खारिज, पुलिस ने आरोपी मित्र को हिरासत में लिया 

कटनी(YASH BHARAT.COM)। शहर के एन.के.जे. थाना अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले में पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रारंभिक तौर पर सामने आई सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की आशंका को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के बाद खारिज कर दिया है।

जांच में हुआ खुलासा

02 फरवरी 2026 को जिला अस्पताल में नाबालिग की डिलीवरी होने के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ। महिला थाना और बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा पीड़िता की संयुक्त काउंसलिंग की गई। इस दौरान छात्रा ने सच बयां किया।

जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:=

 

गैंगरेप नहीं:- पीड़िता ने स्पष्ट किया कि सामूहिक दुष्कर्म की बात सही नहीं थी। घटना को उसके एक परिचित मित्र ने अंजाम दिया था।

आरोपी हिरासत में:- पीड़िता के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को चिह्नित कर उसे हिरासत में ले लिया है।

साक्ष्यों की पुष्टि:- थाना एन.के.जे. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच और मौके के साक्ष्य गैंगरेप की पुष्टि नहीं करते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

सीएसपी और एन.के.जे. थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के विरुद्ध POCSO एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वर्तमान में पीड़िता और नवजात शिशु दोनों सुरक्षित हैं और जिला अस्पताल में चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

Back to top button