Latest

International news में छाई निर्भया के दोषियों को मिली फांसी की खबर

नई दिल्ली । सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया है। मामले के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है। इन्हें दिल्ली के तिहांड जेल में फांसी दी गई। जेल के बाहर लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं। इसे लेकर निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों की फांसी के बाद महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी।

नई दिल्‍ली। निर्भया मामले के सभी दोषियों को दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में फांसी देने के साथ ही ये खबर इंटरनेशनल मीडिया भी सुर्खियों में छा गई है। सात वर्ष पहले इस मामले को पूरी दुनिया ने अपने अखबारों और अपने डिजिटल संस्‍करणों में प्रमुखता से छापा था। आज एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। इसमें सबसे खास है सिंगापुर का स्‍ट्रेट टाइम्‍स। आपको बता दें कि निर्भया की हालत बेहद नाजुक होने के बाद भारत सरकार ने उसको अपने खर्चे पर सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्‍पताल में भर्ती करवाया था। उस वक्‍त इसी अखबार ने वहां से उसकी पल-पल की खबर भी दी थी।
यहां हम सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध करेंगे ताकि कोई भी ऐसे मामलों में देरी की रणनीति न अपना सके। जेल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार इसके कुछ ही देर बाद चारों शव को हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।

Back to top button