Latest

जिले के हेण्डपंपो, बोरवेल और पेयजल स्त्रोतो के क्लोरीनीकरण के निर्देश, स्कूल बसों की जांच व खुले बोरवेलो व हेण्डपंपों को बंद कराने की दी हिदायत

जिले के हेण्डपंपो, बोरवेल और पेयजल स्त्रोतो के क्लोरीनीकरण के निर्देश, स्कूल बसों की जांच व खुले बोरवेलो व हेण्डपंपों को बंद कराने की दी हिदायत

कटनी कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने समय- सीमा की बैठक मे सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक अवधि की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के हैंडपंप, बोरवेल और कुओं सहित सभी पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनीकरण करने की हिदायत दी है।

जिले के हेण्डपंपो, बोरवेल और पेयजल स्त्रोतो के क्लोरीनीकरण के निर्देश, स्कूल बसों की जांच व खुले बोरवेलो व हेण्डपंपों को बंद कराने की हिदायत दी

आवासीय कालोनी मे न दें पटाखा लायसेंस

समय-सीमा की बैठक मे कलेक्टर श्री यादव ने अफसरों को दिये निर्देश

     बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत, डीएफओ श्री गौरव शर्मा एवं अपर कलेक्टर साधना परस्ते मौजूद रहे।

स्कूल बसों की जांच

      बैठक मे कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को  निर्देशित किया कि वे सभी स्कूल बसों की अभियान चलाकर जांच करें। वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन कराये और क्षमता से ज्यादा स्कूली छात्रों को ऑटो मे बैठाने वाले ऑटो चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। आई.एस.आई मानक वाले बेहतर गुणवत्ता युक्त हेलमेट ही डीलरों और दुकानदारों द्वारा बेचे जाये। खराब और अमानक गुणवत्ता के हेलमेट विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। साथ ही दुकानों के बाहर बोर्ड लगवाया जाये कि यहां आईएसआई मानक गुणवत्ता के ही हेलमेट मिलते है।

जर्जर शाला व आंगनबाड़ी भवनों का डिस्मेंटल

     कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में निर्देशित किया कि सभी जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी भवनों को चिन्हित कर उनके डिस्मेंटल की प्रक्रिया की जाय। किसी  भी स्थिति मे जर्जर भवनों में बच्चों की कक्षायें नहीं लगवायें। किसी वैकल्पिक स्थान या किराये के भवन मे स्कूल व आंगनबाड़ी भवन संचालित करें। जिला परियोजना समन्वयक द्वारा जानकारी दी गई कि भौतिक सत्यापन के बाद और संबंधित एस.डी.एम की अध्यक्षता में गठित समिति की सहमति से जिले मे 112 जर्जर शाला भवन चिन्हित किये गए है। इनमें से रीठी में 40, कटनी मे 12, बड़वारा में 8, बहोरीबंद में 24 विजयराघवगढ़ में 2 और ढीमरखेड़ा में 26 जर्जर स्कूल भवन चिन्हित किये गए है।

     कलेक्टर श्री यादव ने शासकीय भवनों में फायर सेफ्टी व इलेक्ट्रिक सेफ्टी की जांच कराने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो सके। कलेक्टर द्वारा बेसमेंट में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों और पार्किंग नहीं करने वालों के विरूद्ध नगर निगम द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी पूछे जाने पर उपायुक्त पवन अहिरवार ने बताया कि चिन्हित 15 जगहों में से पार्किंग और मानकों का पालन नहीं करने वाले 7 भवनों व संस्थानों के संचालकों व मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।

खुले बोर व कुँऐ करायें बंद

     कलेक्टर श्री यादव ने समय-सीमा बैठक मे अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि प्राथमिकता के आधार पर खुले बोरवेल, हैंडपंप और कुएं को बंद करायें। इसके लिए कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को ग्राम पंचायतों और कार्यपालन यंत्री पीएचई को जवाबदारी सौंपी। पीएचई के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि निजी बोर कर्ताओं को एम.पी.सर्विस पोर्टल पर पंजीयन कराना जरूरी है। साथ ही इनके द्वारा उत्खनित असफल बोर या हेण्डपंप को ढ़ककन लगाकर बंद करने की जिम्मेदारी भी इन्ही की है। अब तक 729 खुले हेण्डपंप,बोरवेल व कुंओ को बंद कराये जाने की जानकारी दी गई।

30 तारीख तक करें खाद्यान्न उठाव

     कलेक्टर श्री यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को दो टूक लहजे में निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि हर अगले माह के खाद्याान्न का उठाव माह की 30 तारीख तक हरहाल में कर लिया जाये। ताकि समय पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न मिल सके।

आवासीय कालोनी मे न दें पटाखा लाइसेंस

     कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि कुछ माह पहले पटाखा दुकानों के निलंबित लाइसेंस का सुरक्षा मानकों के आधार पर परीक्षण करने के बाद ही लायसेंस दिया जाय। लेकिन किसी भी हाल मे रिहायशी और आवासीय कॉलोनी में पटाखा दुकान संचालन का लायसेंस न दिया जाए।उन्होंने सभी तहसीलदारों, सीएमओ को रिहायशी क्षेत्रों मे संचालित होने वाली पटाखा दुकानों को आवासीय कॉलोनी के बाहर शिफ्ट करानें की हिदायत दी। साथ ही ऐसे दुकानों के अभी से ही चिंन्हांकन करने और इनके मामलों मे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खाद दुकानों के बाहर बोर्ड लगाये

     कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि और सहायक आयुक्त सहकारिता को निर्देशित किया कि सभी उर्वरक दुकानों में उपलब्ध खाद के स्कंध और दर की जानकारी का बोर्ड खाद दुकानों के बाहर लगवाया जाना सुनिश्चित करें।

     इसके अलावा कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना, आधार केन्द्रों, संबल योजना सहित जल संसाधन विभाग के लंबित भू- अर्जन प्रकरणों की गहन समीक्षा की।

गौशाला भवन

     कलेक्टर ने पोंडी, कन्हवारा, भमका, खमरिया और कांटी में नवनिर्मित गौशाला भवन में बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर इन्हे शीध्र शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाईवे और सड़कों मे दुर्घटना का करण बनने वाले आवारा पशुओं के लिए शासकीय भूमि पर फेन्सिंग कर ग्राम पंचायतों के सहयोग से गोठान बनानें के निर्देश दिए। ताकि यहां आवारा पशुओं को रखा जा सके। कलेक्टर ने दुर्घटना के बाद सड़क पर मृत पड़े पशुओं के शव को ससम्मान निष्पादन करने की व्यवस्था के निर्देश एन.एच.आई के अधिकारियों को दिए।

Back to top button