FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

कानून का रखवाला निकला रिश्वतखोर, 5 लाख की रिश्वत मांग रहा इंस्पेक्टर गिरफ्तार

कानून का रखवाला निकला रिश्वतखोर, 5 लाख की रिश्वत मांग रहा इंस्पेक्टर गिरफ्तार

15 may 2025: कानून का रखवाला निकला रिश्वतखोर, 5 लाख की रिश्वत मांग रहा इंस्पेक्टर गिरफ्तार। एसीबी ने इंस्पेक्टर को घूस लेते गिरफ्तार किया है। घूसखोर इंस्पेक्टर ने स्कूल ट्रस्टी से FIR दर्ज करने के एवज में 5 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। इसके बाद ACB सीनियर इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कानून का रखवाला निकला रिश्वतखोर, 5 लाख की रिश्वत मांग रहा इंस्पेक्टर गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून को दी गई चुनौती पर मंथन, 20 मई को अंतरिम आदेश पर भी हो सकता है विचार

दरअसल पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे (Pune) के शिवाजी नगर पुलिस थाने का है। वरिष्ठ निरीक्षक बापूराव देशमुख ने स्कूल ट्रस्टी से trespassing केस दर्ज करने के बदले पहले पांच लाख और फिर तीन लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी को सूचना दी। इसके बाद जाल बिछाकर गिरफ्तारी हुई।

 

शिकायतकर्ता एक स्कूल ट्रस्ट के संयुक्त ट्रस्टी हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में ट्रस्ट के एक विरोधी समूह ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की थी। इसके बाद ट्रस्टी ने पुलिस इंस्पेक्टर देशमुख से मदद मांगी और कहा कि जब तक चैरिटी कमिश्नर इस विवाद पर कोई आदेश न दे, तब तक उस समूह को स्कूल में प्रवेश से रोका जाए। देशमुख ने ट्रस्टी को मदद का भरोसा दिया। हालांकि एसके बदले में में पांच लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की।

Back to top button