FEATURED

INDORE NEWS- सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की डेड बॉडी फंदे पर लटकी मिली

इंदौर। श्रद्धा सबूरी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाली 22 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती कामिनी यादव की डेड बॉडी उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही मृत्यु के किसी कारण का पता चल पाया है।
कामिनी यादव एक निर्धन परिवार से थी। उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड एवं मां लोगों के घरों में काम करती है। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक कामिनी ने कुछ दिन पहले नोएडा की कंपनी में इंटरव्यू दिया था। उसका सिलेक्शन हो गया था। उसे जनवरी में नोएडा जाना था। वह यहां जाने की तैयारी कर रही थी। दिसंबर में उसके भाई शुभम यादव की शादी थी। शादी के लिए उसने कपड़े भी खरीदे थे।
कामिनी का चोटा भाई सत्यम मार्केटिंग का काम करता है। कामिनी की शादी की बात चल रही थी। श्रद्धा सबूरी कॉलोनी में एक साल पहले ही घर बनाया था, जहां रहने आए थे। घटनास्थल से ना तो कोई सुसाइड नोट मिला है और ना ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाया है। पुलिस ने कामिनी का मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है। बताया गया है कि घटना के ठीक पहले वह लैपटॉप पर काम कर रही थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम