LatestSportsक्रिकेटराष्ट्रीय

indian woman cricket भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास इंग्लैंड से जीती टी20 सीरीज

indian woman cricket भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास इंग्लैंड से जीती टी20 सीरीज। भारतीय महिला टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली।

भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहला टी20 97 रन से और दूसरा टी20 24 रन से जीता था। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरा टी20 पर पांच रन से अपने नाम किया था।

इंग्लैंड की पारी
श्रीचरणी (2/30) और राधा यादव (2/15) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चौथे महिला टी20 में इंग्लैंड को सात विकेट पर 126 रन के स्कोर पर रोक दिया। सोफी एक्लेस्टन (16) और ईसी वांग (11) ने अंतिम ओवर में 16 रन नहीं बनाए होते तो मेजबानों की हालत और भी बुरी होती। दोनों ने दीप्ति शर्मा के ओवर में एक-एक छक्का लगाया। श्रीचरणी ने तीसरे ओवर में ही डैनी वायट (5) को आउट कर दिया। शीर्ष स्कोरर सोफिया डंकले 22 रन बनाकर दीप्ति का शिकार बनीं। ब्यूमांट (20) और एलिस कैप्सी (18) ने 35 रन की साझेदारी की, लेकिन राधा यादव ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोक दिया। भारत की ओर से राधा ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा श्री चरणी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

Back to top button