Site icon Yashbharat.com

Indian Railway आंधी तूफान से कटनी जबलपुर के बीच रेलवे की OHE लाइन टूटी कई ट्रेनें घण्टों खड़ीं रहीं

madhya pradesh Jabalpur Railway Division Railway power line broken due to storm rail traffic disrupted between Jabalpur Katni news in hindi

Indian Railway आंधी तूफान की वजह से कटनी जबलपुर के बीच रेलवे की OHE लाइन टूटने से कई ट्रेनें घण्टों जहां तहां खड़ीं रहीं। करीब 4 घण्टे बाद लाइन शुरू हुई।

जबलपुर-कटनी रेलखंड के गोसलपुर स्टेशन पर आज मंगलवार की अपरान्ह अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी तूफान का दौर शुरु हो गया, जिससे रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) टूट कर बिखर गई, इसका असर रेल संचालन पर पड़ा और जबलपुर-कटनी रेलखंड पर यातायात पिछले 2 घंटे से अधिक समय से बाधित है. रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

बताया जाता है कि ओएचई टूटने से ट्रेनेें जहां थी, वहीं थम गई. इटारसी से लेकर जबलपुर व जबलपुर से देवरी के अलावा कटनी की ओर से आने वाली कई गाडिय़ों को भी कटनी, सिहोरा आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया था.

डाउन ट्रैक की गाडिय़ां इन स्टेशनों पर रुकी

12295 पिपरिया
22177 नरसिंहपुर
22613 विक्रमपुर
03242 भिटौनी
02186 मदन महल
09033 जबलपुर
12167 जबलपुर
12149 आधारताल
12322 देवरी

Exit mobile version