पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर पेंच; दो जजों ने सुनवाई से खुद को किया अलग

पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर पेंच; दो जजों ने सुनवाई से खुद को किया अलग

पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर पेंच; दो जजों ने सुनवाई से खुद को किया अलग

भोपाल: मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को ड्रामा देखने को मिला। पारिवारिक और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए एक ही दिन में दो जजों ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जबकि तीसरे जज के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अंकुर पांडेय के अनुसार, गिरिबाला सिंह ने जिला न्यायालय में नियमित जमानत (Regular Bail) के लिए आवेदन दिया था।

 जजों ने बताया पारिवारिक संबंध, सुनवाई टली

  1. एडीजे सुरेखा मिश्रा: सबसे पहले मामला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा के पास पहुँचा, लेकिन उन्होंने आरोपी पूर्व जज से अपने पारिवारिक संबंधों का हवाला देते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया।

  2. एडीजे सुचिता श्रीवास्तव: इसके बाद फाइल सुचिता श्रीवास्तव के कोर्ट में भेजी गई, उन्होंने भी इन्हीं आधारों पर खुद को अलग कर लिया।

  3. अन्य अदालतें: फाइल एडीजे नीलम शुक्ला के पास गई, जो अवकाश पर थीं। देर शाम मामला एडीजे रामप्रताप मिश्रा के समक्ष पहुँचा, लेकिन तब तक कोर्ट की कार्यवाही का समय समाप्त हो चुका था। पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर पेंच; दो जजों ने सुनवाई से खुद को किया अलग

अब बुधवार को इस मामले को किसी अन्य न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा।

100 साल की बीमार मां का दिया हवाला

अपनी जमानत अर्जी में पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने स्वास्थ्य कारणों के अलावा अपनी 100 वर्षीया वृद्ध मां का हवाला दिया है। उन्होंने तर्क दिया है कि उनकी मां को निरंतर देखभाल की जरूरत है। इसके अलावा, घर में हुई हालिया चोरी का हवाला देकर संपत्ति की सुरक्षा के लिए जेल से बाहर रहने की राहत मांगी है।

त्विषा शर्मा केस: अब तक क्या-क्या हुआ?

Exit mobile version