Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

Indian Railway: रेलवे ने किया एलान: पश्चिम मध्य रेलवे की अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी बड़ी सुविधा

Indian Railway: रेलवे ने किया एलान: पश्चिम मध्य रेलवे की अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी बड़ी सुविधा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

Indian Railway: रेलवे ने किया एलान: पश्चिम मध्य रेलवे की अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी बड़ी सुविधा

यह स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवा:

01) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 सेवा)

01155 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 11.04.2025 से 27.06.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01156 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 12.04.2025 से 28.06.2025 तक प्रत्येक शनिवार को 20.00 बजे दानापुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 04.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।(12 सेवाएं)

ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना*, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
संरचना:20 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।

02) एलटीटी-मऊ-एलटीटी साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 सेवा)

01079 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 07.04.2025 से 23.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को 22.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 11.00 बजे मऊ पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01080 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 13.00 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (12 सेवाएं)

हॉल्ट:

ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार।
संरचना:20 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।

03) पुणे-दानापुर-पुणे साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 सेवा)

01105 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 08.04.2025 से 24.06.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 19.55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 06.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01106 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 10.04.2025 से 26.06.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को 08.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। (12 सेवाएं)

ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।

संरचना:

16 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।

04) पुणे–गाजीपुर सिटी–पुणे साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (26 सेवा)

01415 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 05.04.2025 से 28.06.2025 तक प्रत्येक शनिवार को 06:40 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी (13 सेवाएं)।
01416 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को 04:20 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.50 बजे पुणे पहुंचेगी (13 सेवाएं)।

ठहराव:

दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंरिहार जंक्शन।

संरचना:16 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्डस ब्रेक वैन।

रेल यात्रियों से अनुरोध है कि अनारक्षित विशेष ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि

Comments are closed.