Indian Navy New Submarine INS Vela: समंदर की साइलेंट किलर है INS Vela, जानिए आज नौसेना में शामिल हुई सबमरीन की खासियत

Indian Navy New Submarine INS Vela । कलावरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी INS Vela आज भारतीय नौसेना में शामिल हो गई। कलावरी श्रेणी की चौथी पनडुब्बी INS Vela करीब 221 फीट लंबी, 40 फीट ऊंची और 1565 टन वजनी है। INS Vela में मशीनरी लगाने के लिए करीब 11 किमी पाइप और 60 किमी केबल फिटिंग का काम हुआ है। आइए जानते हैं भारतीय नौसेना में शामिल होने वाले इन पनडुब्बी INS Vela की अन्य खासियत क्या हैं –

केंद्र सरकार ने 2005 में फ्रांस की कंपनी मेसर्स नेवल ग्रुप (पहले DCNS) के साथ ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के तहत एक करार किया था, तब यह करार 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर का था। इस सौदे के बाद INS Vela को भारत में बनाया गया है, जो अधिकांश तकनीक स्वदेशी है। INS Vela को ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत निर्मित किया गया है।

Exit mobile version