
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत:USA को 29 रन से हराया
टी-20 वर्ल्ड कप अपना पहला मैच खेल रही अमेरिकी टीम भारत के खिलाफ लड़खड़ा गई और 29 रन से मैच हार गई। वैसे शुरू में भारतीय टीम भी लड़खड़ा गई थी 71 पर 6 विकेट गिर गए थे, पर सूर्यकुमार की कप्तानी पारी से भारत विजयी लक्ष्य हासिल कर पाया।
शनिवार के आखिरी मैच में USA को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
मोहम्मद मोहसिन (8 रन) को अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। अक्षर पटेल ने हरमीत सिंह (जीरो) और संजय कृष्णमूर्ति (37 रन) को लगातार दो बॉल पर आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने मिलिंद कुमार को ईशान किशन के हाथों स्टंप कराया।
इससे पहले भारतीय टीम 161 रन ही बना सकी थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को अमेरिका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।








