IND Vs PAK Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, मोहम्मद सिराज ने अब्दुल्ला शफीक को किया आउट
IND Vs PAK Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, मोहम्मद सिराज ने अब्दुल्ला शफीक को आउट किया। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच (World Cup 2023 IND vs PAK) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जा रहा है।
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। पाकिस्तान के इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीफ ओपनिंग करने उतरे। पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। 4 ओवर के बाद टीम ने बिना नुकसान 23 रन बना लिए है।
ईशान की जगह शुभमन खेलेंगे
टीम इंडिया ने शुभमन गिल की वापसी हुई है। वे ईशान किशन की जगह वापसी करेंगे। पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
अब्दुल्ला शफीक को श्रीलंका के खिलाफ फखर जमान की जगह टीम में लिया गया था। बाबर आजम का ये दांव फायदेमंद साबित हुआ। शफीक ने 113 रन की शानदार पारी खेल डाली। वहीं, पाकिस्तान की झोली में एतिहासिक जीत डाल दी। हालांकि टीम की गेंदबाज पिछले मुकाबले में काफी ठंडी नजर आई। ऐसे में भारत के सूरमा पाक के गेंदबाजों की नींद उड़ा सकते हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान के एक्स फैक्टर बल्लेबाज
रोहित शर्मा जब अपने पूरे रंग में होते हैं, तब उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने का मजा ही कुछ और है। हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड की झड़ी लगी दी। वनडे विश्व कप में रोहित के खाते में अब सबसे ज्यादा शतक दर्ज है। भारतीय टीम को बाबर आजम से नहीं बल्कि मोहम्मद रिजवान से चौंकाना रहना होगा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया। फिर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 131 रन बनाकर मैच का रूख बदल डाला। अगर रिजवान इस फॉर्म में रहे तो टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।