Latest

40 दिवसीय झूलेलाल चालीहां महोत्सव का शुभारंभ, मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू

कटनी। भगवान श्री झूलेलाल चालीहां महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी समाज द्वारा अपार उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज 09 जुलाई से झूलेलाल चालीहां महोत्सव समिति द्वारा गुरूनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार सुबह 11 बजे झूलेलाल मंदिर में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों, व गणमान्य नागरिकों तथा श्रद्धालुओं की उपस्थति में पं. दिनेश शर्मा द्वारा पूज्य बहराणे साहिब की पूजा अर्चना, पल्लव आरती व भजन कीर्तन के साथ भगवान श्री झूलेलाल जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के साथ ही व्रतधारियों का संकल्प बंधन से व्रतों की शुरूआत के साथ चालीहां महोत्सव का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया व आकाश म्यूज़िकल पार्टी द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गय।

इस भव्य 40 दिवसीय चालीहां महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम व सुबह शाम भजन कीर्तन, आरती, पल्लव आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे व भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के अंतर्गत प्रतेक रविवार को प्रात 8 बजे कटाई घाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना व देश की खुशहाली व भरपूर बारिश के लिए कामना की जाएगी व चालिहा समिति द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

इस अवसर पर संजय खूबचंदानी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा त्रिलोकचंद्र भोजवानी, अमर चेतवानी, हरीश बहलानी, गोविंद सचदेवा, अशोक रोहरा, नेवंद खूबचंदानी, सुरेश रोचलानी, बाबू भाई मंगतानी, राजकुमार खीयानी, सुरेश गांधी , महेश बहलानी , नानकराम खूबचंदानी अशोक टोपनानी अमृत सेवलानी , नारायण दास तीर्थानी अजीत केसवानी कैलाश जयसिंघानी , संजय खूबचंदानी,, बलराम हसानी पं. जुगल किशोर पांडे, गुलशन आसवानी, जितेंद्र टोपनानी पप्पू पोपटानी, एवं अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Back to top button