Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जन सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर भवनों पर कार्यवाही का सिलसिला अनवरत जारी,वार्ड क्रमांक 26 वैश्य गली स्थित जर्जर एवं मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवन को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ

जन सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर भवनों पर कार्यवाही का सिलसिला अनवरत जारी,वार्ड क्रमांक 26 वैश्य गली स्थित जर्जर एवं मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवन को हटाने की कार्यवाही प्रारं

 

कटनी — नगर वासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जर्जर एवं दुर्घटना संभावित भवनों के विरुद्ध कार्यवाही का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा समय सीमा की बैठक में जर्जर भवन पर कार्यवाही को लेकर दिए गए निर्देशानुसार मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड स्थित वैश्य गली के एक अत्यंत जर्जर एवं मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवन को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

 

कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह ने बताया कि उक्त भवन लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में होने के कारण आसपास निवासरत नागरिकों एवं राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। पूर्व में भवन स्वामी को उक्त जर्जर भवन के हटाने की कार्यवाही के संबंध में सूचना पत्र भी प्रेषित किया गया था। निर्धारित समय अवधि बीतने के पश्चात निगम प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को दृष्टिगत रख त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्ण सावधानी के साथ भवन को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।जिससे जनहानि एवं अप्रिय घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।

 

नगर निगम प्रशासन ने जर्जर भवन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने अपने जर्जर एवं असुरक्षित भवनों को हटाने की कार्यवाही स्वयं करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा चिन्हित भवनों को हटाया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित भवन स्वामी की होगी। निगम प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा एवं सुरक्षित शहरी वातावरण के निर्माण हेतु ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि