Site icon Yashbharat.com

नीट 2025 परीक्षा में आकाश इंस्टीट्यूट, के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्रा वर्तिका श्रीवास्तव ने 558 अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया

IMG 1422 scaled

नीट 2025 परीक्षा में आकाश इंस्टीट्यूट, के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्रा वर्तिका श्रीवास्तव ने 558 अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किय

कटनी- नीट 2025 की परीक्षा में आकाश इंस्टीट्यूट, कटनी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता को लेकर आज आकाश इंस्टीट्यूट, कटनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष संस्थान की छात्रा वर्तिका श्रीवास्तव ने 558 अंक प्राप्त कर कटनी सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। अन्य उल्लेखनीय छात्रों में सानवी द्विवेदी (526 अंक), गौरव यादव (524 अंक), पलक सक्सेना (501 अंक), राम चौधरी (499 अंक), तथा मेहुल साकेत (446 अंक) ने NEET परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाश इंस्टीट्यूट, कटनी के सेंटर डायरेक्टर वासु मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अकादमिक डायरेक्टर हीरामणि मिश्रा एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सी.पी. गिरी उपस्थित रहे। इस समारोह की विशेष गरिमा रही रीजनल बिजनेस हेड जीन जॉन थॉमस की उपस्थिति से, जिन्होंने छात्रों को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कटनी जिले में मेडिकल क्षेत्र की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक प्रेरणा बनेगी।

Exit mobile version