Site icon Yashbharat.com

कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा:आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा 

IMG 20250421 WA0010

कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा:आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा 

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच दोपहर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी पल्लवी ने ओम प्रकाश पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। उन्हें बांधा और फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 68 वर्षीय ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला किया गया था।

पुलिस ने पत्नी से 12 घंटे पूछताछ की

सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने एक अन्य अफसर की पत्नी से बात की और उसे अपने पति की हत्या के बारे में बताया। पल्लवी ने उससे कहा- मैंने राक्षस को मार दिया। हत्या होने के बाद पुलिस क्राइम सीन पहुंची। पल्लवी (पत्नी) और बेटी को हिरासत में लिया और करीब 12 घंटे पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश के शरीर, पेट और छाती पर चाकू के कई घाव हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, ‘ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि उनकी पत्नी ने अपराध किया है, लेकिन इसकी जांच चल रही है।’

Exit mobile version