स्टेट रेसलिंग में कटनी रेसलर्स ने जीते आठ पदक,तीन स्वर्ण, पांच सिल्वर मेडल विजेताओं में रेसलर साहिल-शिवराम-राधेमोहन, महिला रेसलर चांदनी-किरण जेतवानी शामिल

IMG 20250527 WA0092

स्टेट रेसलिंग में कटनी रेसलर्स ने जीते आठ पदक,तीन स्वर्ण, पांच सिल्वर मेडल विजेताओं में रेसलर साहिल-शिवराम-राधेमोहन, महिला रेसलर चांदनी-किरण जेतवानी शामि

कटनी। इंदौर के कन्नाड में आयोजित मप्र एमेच्योर द्वारा आयोजित स्टेस् रेसलिंग चैम्पियनशिप में कटनी जिले के बालक-बालिका रेसलर्स ने चमकदार प्रदर्शन करते हुए अपने दम-खम के बूते कटनी के हिस्से में तीन स्वर्ण और पांच रजत पदकों के साथ आठ पदकों पर कब्जा जमाया।
अपने -अपने वजन वर्ग से कुश्ती के मुकाबले जीतते हुए तीन पहलवानों ने दोहरे पदक जीते। इनमें साहिल और शिवराम दोनों ने फ्री-स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक तथा ग्रीको रोमन कुश्ती में सिल्वर मेडल जीता, तो राधेमोहन को ग्रीको और फ्री-स्टाइल कुश्ती सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पड़ा। तीसरा सोने का तमगा महिला रेसलर चांदनी वंशकार ने जीता तो अपने प्रथम प्रयास में रेसलर किरण जेतवानी ने सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। किरण की छोटी बहन नवल जेतवानी कांस्य पदक जीतते-जीतते रह गईं और चतुर्थ स्थान पर रहीं। दोनों बहनें डीएवी एसीसी स्कूल की छात्राऐं हैं।

कटनी कुश्ती दल से इनके साथ रेसलर रितेश जेठानी, भूमि, चांदनी ने भी जोर आजमाया।
पदक विजेता बालक-बालिका रेसलर्स को एसपी अभिजीत कुमार रंजन, जिला खेल अधिकारी सुनीता यादव, जिला कुश्ती संघ के कोच चंदन चक्रवर्ती सहित समस्त क्रीड़ा प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें-  पिकलबॉल और बैडमिंटन के नए खेल मंच ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ,विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में बीना देवी सचदेवा ने किया रिबन काटकर उद्घाटन, खेल और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा