Latestमध्यप्रदेश

MP Rain दमोह में बारिश से बिगड़े हालात कई स्थानों से संपर्क कटा, 24 घण्टे में कटनी सहित यहां तेज बारिश

MP Rain दमोह जिले में शुक्रवार को एक बार फिर बारिश का विकराल रूप देखने को मिला है, इधर कटनी और आसपास के जिलों में बारिश जारी है। अगले 24 घण्टे भी बारिश हो सकती है।

अगले 24 घण्टे में 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होगी।

उधर दमोह के पटेरा ब्लॉक के सोजना गांव का स्वास्थ्य केंद्र पानी में डूब गया। गनीमत यह रही कि जिस समय अस्पताल पानी में डूबा, उस समय वहां मरीज मौजूद नहीं थे। वहीं, दूसरी ओर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से होकर बहने वाली नदी उफान पर आ गई, जिससे सर्रा और सरसैला का मार्ग बंद हो गया। इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर बारिश में पुल डूब गए। शुक्रवार को हुई बारिश शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में काफी अधिक हुई, जिससे पुल-पुलिया पानी में डूबे नजर आए

गांव में बाढ़ जैसे हालात

शुक्रवार दोपहर पटेरा ब्लॉक में काफी अधिक बारिश हुई, जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए। सोजना गांव में बना सरकारी अस्पताल पानी में डूबा नजर आया। यहां पानी इतनी रफ्तार से बह रहा था, जैसे गांव में ही कोई नदी उफान पर आ गई हो। हालांकि, जिस समय यहां पानी भरा, उस समय अस्पताल में मरीज नहीं थे।

तेंदूखेड़ा-तारादेही मार्ग बंद

तेंदूखेड़ा ब्लॉक के जेतगढ़ के समीप बहने वाला नाला उफान पर आ गया, जिससे तारादेही मार्ग बंद हो गया। दोनों ओर लोग पुल पर फंसे दिखाई दिए। स्वास्थ्यकर्मी तारादेही में वैक्सीन लेकर रवाना हुए, लेकिन वे अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाए

कई गांवों का टूटा संपर्क

शुक्रवार को तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूटा रहा। तारादेही का तेंदूखेड़ा से और तारादेही का सरस्वगली से संपर्क टूट गया, क्योंकि यहां भी पुल उफान पर रहा। इसी तरह वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बहने वाली बाली बमनेर नदी उफान पर रही, जिससे सर्रा और सरसैला का संपर्क पूरे दिन टूटा रहा। सुबह से झलोन-तेजगढ़ मार्ग बंद था, क्योंकि गोहची के समीप का पुल उफान पर रहा।

मध्यप्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार के लिए 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। जिन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम जिले शामिल हैं। ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

11, जुलाई: जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर। प्रदेश के बाकी के जिलों में भी हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

12 जुलाई: जबलपुर, दमोह, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज। बाकी के जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

13 जुलाई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, दतिया, दमोह, सिवनी, बालाघा। बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

Back to top button