Site icon Yashbharat.com

MP में थाने में शिकायत, एफआईआर या किसी पुलिस कर्मचारी से परेशानी हो तो क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी

bill payment QR Code

भोपाल। किसी भी नागरिक को यदि थाने में शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर लिखवाने, या किसी पुलिस कर्मचारी से परेशानी होती है तो वह इन क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेगा। शिकायत के तुरंत बाद यह जानकारी पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहुंचेगी, जहां कमिश्नर स्वयं रोजाना की शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश में पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। थानों में शिकायतों की अनदेखी या टालमटोल रवैये पर लगाम कसने के लिए क्यूआर स्कैन कोड सिस्टम लागू किया जा रहा है, जो सीधे पुलिस कमिश्नर तक लोगों को अपनी बात पहुंचाने का सशक्त और त्वरित साधन प्रदान करेगा। भोपाल में यह व्यवस्था अगले सप्ताह शुरू होगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलो में भी इसे लागू किया जाएगा।

डिंडोरी जिले में एसपी पहले ही थानों में क्यूआर कोड लगाकर शिकायत समाधान की डिजिटल मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। जिसे देखते हुए अन्य जिलों ने भी अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के सभी थानों और प्रमुख चौकियों पर बड़े आकार के क्यूआर कोड बोर्ड लगाए जाएंगे।

Exit mobile version