Imran khan ने पोस्ट किया Fake Video, भारत ने ली चुटकी

नई दिल्‍ली । पाकिस्‍तान एक बार फिर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत को बदनाम करने के चक्‍कर में खुद की फजीहत कर बैठा है। इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी (Imran Khan Niazi) ने बांग्लादेश का एक वीडियो जारी किया और इसे भारत का बताया। इस वीडियो में पुलिस बल को मुस्लिम युवकों की पिटाई करते हुए दिखाया गया था। भारत की ओर से झूठे वीडियो को लेकर इमरान खान को माकूल जवाब दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने भी इमरान के द्वारा पोस्ट की गई वीडियो पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि ऐसा फर्जीवाड़ा पाकिस्तान की तरफ से बार-बार होता है। इसमें कोई नई बात नहीं है।

सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि एक बार फिर पाकिस्‍तान ने झूठ बोला है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘उत्‍तर प्रदेश में यूपी पुलिस का मुस्लिमों के खिलाफ में अभियान। फिर किया अपराध। पुरानी आदतें मुश्किल से जाती हैं।’ इससे पहले यूपी पुलिस ने भी इमरान के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए बताया कि वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है। उधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी इमरान के इस फर्जीवाड़े पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फर्जी खबर ट्वीट करो। पकड़े जाओ। ट्वीट डिलीट करो। फिर से वही काम करो।’

Exit mobile version