Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीय

इमरान की फिर इंटरनेशनल बेज्जती, ट्रम्प ने कश्मीर पर मध्यस्थता से किया इंकार

न्यूयॉर्क, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने पहुंचे पाक पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान एक बार फिर इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप के सामने अपना रोना रोया है।

ट्रंप से मुलाकात के दौरान इमरान खान ने कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे को लेकर बातचीत को तैयार नहीं है। इमरान खान ने कहा कि यह एक बड़े संकट की शुरुआत है। हम मामले को सुलझाने के लिए अमेरिका की ओर देखते हैं। इसपर , डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि अगर दोनों पक्ष तैयार होंगे तब ही मध्यस्थतता कर पाऊंगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और भारत अमेरिका का मित्रवत पड़ोसी है।

ट्रंप ने इमरान को आईना दिखाते हुए कहा कि मुझे पाकिस्तान पर भरोसा है लेकिन मेरे सामने जो लोग हैं वो पाकिस्तान पर यकीन नहीं करते। वहीं, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का सवाल किया तो ट्रंप उस पत्रकार पर भड़कते हुए इमरान से कहा कि ऐसे रिपोर्टर आप कहां से ढूंढ़ लेते हैं।

दोनों नेताओं की मुलाकात में बातचीत का मुख्य एजेंडा कश्मीर और अफगानिस्तान ही बना रहा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।

ट्रंप और इमरान की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब एक दिन पहले ही ह्यूस्टन में आयोजित ‘Howdy Modi’ कार्यक्रम में पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की दोस्ती का जलवा देखा है।

अमेरिका पहुंचे इमरान को पहले ही घोर बेइज्जत होना पड़ा हैं। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जब सऊदी के विमान से न्यूयॉर्क पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए कोई बड़ा अमेरिकी अधिकारी मौजूद नहीं था। पाकिस्तान को शर्मिंदगी उस वक्त हुई जब इमरान के आगे रेड कार्पेट भी लगभग एक फुट का ही बिछा था। उधर, प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। उनका रेड कार्पेट वेलकम हुआ और कई अमेरिकी अधिकारी उनकी अगवानी करने पहुंचे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply