katniमध्यप्रदेश

Pm मोदी के संदेश का असर: बस में सफर कर बड़वारा विधायक ने दिया बड़ा संदेश

Pm मोदी के संदेश का असर: बस में सफर कर बड़वारा विधायक ने दिया बड़ा संदे

कटनी। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए संयम के आह्वान का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। कटनी जिले के बड़वारा विधायक ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत का संदेश देने के लिए बस में सफर कर एक नई पहल की।

विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह आम यात्रियों के साथ बस में बैठकर बड़वारा से कटनी पहुंचे। सफर के दौरान यात्रियों ने विधायक से खुलकर चर्चा की और उनकी सादगी की सराहना की। आमतौर पर नेताओं के लंबे काफिले और लग्जरी वाहनों की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन विधायक का यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

 

 

 

विधायक ने कहा कि देशहित में हर नागरिक को पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक उपयोग कम करना चाहिए और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधायक का यह कदम केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि आम लोगों को व्यवहारिक संदेश देने वाला प्रयास है। बस में सफर के दौरान कई यात्रियों ने विधायक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और इसे “जनता के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि” की पहचान बताया।

 

ऊर्जा बचत और सादगी का यह संदेश अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि