jabalpurLatest

Ignore Corona’s Fake News: भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान, जबलपुर में 27 पुलिस कर्मियों के एक साथ संक्रमित होने की खबर गलत, जानिए पूरी अपडेट

Ignore Corona Fake News जबलपुर। सोशल मीडिया में जबलपुर में एक एएसपी सहित 27 पुलिस कर्मियों के एक दिवस में संक्रमित होने की खबर चल रही है, जो पूरी तरह से भ्रामक और असत्य है।

यह संख्या पिछले 10 दिनों की है, पिछले 10 दिनों में एक एएसपी सहित 27 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संस्कारधानी वासियों की सुरक्षा और कोरोना से बचाव को लेकर जागरुक करने में हर पल तत्पर हैं।

पिछले 10 दिनों में संक्रमित हुए 27 पुलिसकर्मियों के चेस्ट का सिटी स्कैन कराया गया है चेस्ट में किसी प्रकार का संक्रमण होना नहीं पाया गया है। सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम