Latest

क्या बारिश के दिनों में आपके बॉथरूम की नाली जाम हो जाती हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को आजमाएं

क्या बारिश के दिनों में आपके बॉथरूम की नाली जाम हो जाती हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को आजमाएं

बाथरूम की सफाई से संबंधित बड़ी समस्याओं में से एक है नाली का बार-बार जाम होना। बाथरूम में अक्सर नाली हमारी छोटी -छोटी गलतियों की वजह से जाम हो जाती है और बाथरूम में पानी भरने लगता है। बाथरूम की नाली अक्सर नाली में बालों के इकठ्ठा होने से जाम होने लगती है और ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। बाथरूम की जाम नाली कई बार नाली में होने वाले कीड़ों का कारण भी बन जाती है। आइए आपको बताते हैं बाथरूम की जाम नाली को साफ़ करने के कुछ आसान उपायों के बारे में।

नाली में उबलता पानी डालें

कई बार नाली में साबुन या तेल जमा हो जाने की वजह से ये जाम होने लगती है। ऐसे में गरम पानी का इस्तेमाल एक कारगर नुस्खा हो सकता है। यह कभी-कभी बाथरूम की नाली में जमे हुआ साबुन या ग्रीस को तोड़ सकता है जो रुकावट को एक साथ रखता है और रुकावट को दूर करता है। उबलते पानी का उपयोग करके जाम नाली को ठीक करने के लिए गैस पर पानी उबालें। उबलते पानी को नाली में डालें। पानी डालते समय फ़नल या किसी चीज़ का उपयोग करना सबसे अच्छा तरीका है। ध्यान रखें कि किसी प्लास्टिक शॉवर या बाथटब एक्सेसरीज़ में गरम पानी न गिरे। हालांकि यह नुस्खा जाम नाली को आंशिक रूप से ठीक करने का अच्छा तरीका है और अगर नाली में बाल जैसी कोई भी कठोर वस्तु फंसी है तो इस नुस्खे से पूरी तरह ठीक नहीं होंगे।

क्या बारिश के दिनों में आपके बॉथरूम की नाली जाम हो जाती हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को आजमाएं

बाथरूम की जाम नाली को आप प्लंजर का इस्तेमाल करके भी साफ़ कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी नाली के सही आकार का प्लंजर इतेमाल में लाना है। सबसे पहले बंद नाली के ढक्कन को हटाएं और प्लंजर का उपयोग करें। यदि क्लॉग गहरा है और बालों से बना है, तो आपको प्लंजिंग के प्रभावी होने के लिए पर्याप्त सक्शन प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। नाली में पानी डालें ताकि प्लंजर का सिरा पानी में डूब जाए और इस पर जोर लगाते हुए नाली को साफ़ करें।

नाली में फंसे कचरे को हाथ से खींच लें

इस विधि में सफलता की काफी अच्छी संभावना है, लेकिन इसमें आपको अपने हाथों का उपयोग करना होगा। इसलिए इस युक्ति को हमेशा ग्लव्स पहनकर ही ट्राई करें। इसके लिए सबसे पहले बाथरूम की नाली के कवर को हाथ से खोलें। कभी-कभी बीच में एक पेंच होता है जिसे आपको निकालना होता है। दूसरी बार आप स्क्रूड्राइवर का उपयोग करके नाली के कवर को हटा सकते हैं। नाली के अंदर देखें और क्लॉग का पता लगाएं। यदि आवश्यक हो तो टॉर्च का प्रयोग करें। यदि रुकावट पहुंच के भीतर है, तो इसे अपने हाथों से बाहर निकालें। यदि यह पहुंच में नहीं है, तो आप किसी पतली हुक से या हेंगर से नाली के भीतर के कचरे को हटा सकते हैं।

बेकिंग सोडा और सिरका
baking soda vinegar

यह सफाई रसायनों के उपयोग की तुलना में अधिक प्राकृतिक समाधान है। बेकिंग सोडा और सिरका का उपयोग करके बाथरूम की नाली को ठीक करने के लिए नाली में एक कप बेकिंग सोडा डालें। कुछ मिनट प्रतीक्षा करें। एक कप सिरका भी नाली में डालें। यह देखने के लिए कुछ घंटों तक प्रतीक्षा करें कि क्या नाली में बाल फंसे हुए हैं। अगर नाली अभी भी जाम दिख रही है तो इसमें उबलता पानी डालकर उसे साफ करें।

नाली को जाम होने से बचाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • बाथरूम में जब भी बाल धोएं इन्हें नाली से हटाकर बाहर कर दें।
  • नाली में कोई भी ऐसा कचरा न इकठ्ठा होने दें जो नाली में भीतर जाकर इसे जाम कर दे।
  • समय -समय पर नाली की सफाई करते रहें।
  • बीच-बीच में नाली में गरम पानी डालें जिससे कचरा बाहर निकल जाए।

Back to top button