
Women IAS IPS officers । कर्नाटक के सियासी गलियारों में इन दिनों दो महिला अधिकारियों का विवाद काफी सुर्खियों में है। राज्य में रविवार को जब IPS अधिकारी डी रूपा मौदगिल (D. Roopa Moudgil) और IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के बीच खुलेआम टकराव की स्थिति निर्मित हो गई तो सोशल मीडिया पर भी यह विवाद दिनभर सुर्खियों में रहा। IPS अधिकारी D. रूपा मौदगिल ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर खुलेआम भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे और एक दिन बाद ही रविवार को उनकी कुछ निजी तस्वीरें भी शेयर की।
IPS रूप ने लगाए 19 आरोप
कर्नाटक में महिला IAS रोहिणी और महिला IPS डी. रूपा के बीच की लड़ाई सोशल मीडिया पर खुलेआम चल रही है। IPS रूपा ने IAS रोहिणी सिंधुरी पर 19 आरोप लगाते हुए कहा कि जब रोहिणी मांड्या की जिला पंचायत CEO बनीं तो उस दौरान शौचालयों की संख्या में हेरफेर किया और केंद्र सरकार से पुरस्कार जीता, लेकिन इस मामले में कोई जांच नहीं हुई।








