IAS Transfer in MP: विभागों के बंटवारे के बार एमपी में हुए आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

IAS Transfer in MP: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट विस्तार और विभागों के बटवारे के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. कल विभागों के बटवारे के बाद आज प्रदेश में 10 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं. आइये देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

श्री विवेक पोरवाल – सचिव मुख्यमंत्री एवं विमानन विभाग जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त जनसंपर्क मध्य प्रदेश भोपाल एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मध्य के अतिरिक्त प्रभार से प्रमुख राजस्व आयुक्त मध्यप्रदेश तथा राजस्व विभाग के सचिव तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्यप्रदेश ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार।

IAS Transfer in MP

श्री संदीप यादव – प्रमुख राजस्व आयुक्त मध्य प्रदेश तथा पदेन सचिव मध्य प्रदेश राजस्व विभाग तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के अतिरिक्त प्रभार से सचिन विमानन विभाग तथा जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त जनसंपर्क विभाग भोपाल एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मध्य का अतिरिक्त प्रभार

श्री नीरज कुमार सिंह – कलेक्टर नर्मदापुरम से कलेक्टर उज्जैन।

श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी – प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल से बैतूल कलेक्टर।

श्री कुमार पुरुषोत्तम – कलेक्टर उज्जैन से मंत्रालय अटैच।

श्री अमन वीर सिंह बेस – कलेक्टर बैतूल से कलेक्टर गुना।

सुश्री सोनिया मीना – संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद का अतिरिक्त प्रभार से कलेक्टर नर्मदा पुरम।

श्री रोशन कुमार सिंह – आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल।

श्री स्वप्निल जी वानखेडे – आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर से विकअ सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त।

श्रीमती प्रीति यादव अपर कलेक्टर जिला उज्जैन से आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर।

श्रीमती दीपाली रस्तोगी, भाप्रसे (1994) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग एवं प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन सहकारिता विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

 

 

श्रीमती दीपाली रस्तोगी, भाप्रसे (1994) द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सहकारिता विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती स्मिता भारद्वाज, भाप्रसे (1992), अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं सहकारिता विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

Exit mobile version