Latest

IAS Promotion : दीपावली के बाद हो सकती है आइएएस-आइपीएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए डीपीसी

Madhya Pradesh News: भोपाल । राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस और राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस संवर्ग में पदोन्न्ति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक दीपावली के बाद हो सकती है। सामान्य प्रशासन और गृह विभाग के प्रस्तावों को संघ लोक सेवा आयोग के स्तर पर परीक्षण का काम पूरा होगा है। वर्ष 2021 में प्रदेश को पदोन्नति के माध्यम से 18 आइएएस और 11 आइपीएस अधिकारी मिलने हैं।

सामान्य प्रशासन आइएएस संवर्ग आवंटन के लिए 1998 और 1999 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम प्रस्तावित कर चुका है। एक पद के लिए तीन नाम प्रस्तावित किए गए हैं। सेवा अभिलेख के आधार पर विभागीय पदोन्न्ति समिति की बैठक में इनके नामों पर विचार करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस वर्ष 1994 बैच के अधिकारी विवेक सिंह और 1995 बैच के पंकज शर्मा के नाम भी प्रस्तावित किए गए हैं। दोनों के नामों पर पिछले साल जांच प्रचलित होने के कारण विचार नहीं किया गया था।

वरिष्ठता के हिसाब से सुधीर कोचर, रानी बाटड, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, जयेंद्र कुमार विजयवत, डॉ.अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे को आइएएस संवर्ग आवंटित हो सकता है। विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड मुखर्जी का कहना है कि हमारी ओर से सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अब बस विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की तारीख का इंतजार है। इसी तरह राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को आइपीएस संवर्ग मिलना है। इसके लिए गृह विभाग ने 1995-96 बैच के अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए हैं। इनमें प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पवार, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा और संजीव कुमार कंचन को आइपीएस संवर्ग मिलने की संभावना है।

Back to top button