
I – Indian N – National D – Democractic I – Inclusive A – Alliance LIVE Opposition Meet LIVE: खरगे बोले- विपक्षी गठबंधन का नया नाम होगा ‘INDIA’, अगली बैठक मुंबई में; NDA पर कसा तंज विपक्ष पार्टियों की आज बेंगलुरु में अहम बैठक हो रही है। जिसमें 26 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हो रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को अधिकतर विपक्षी नेता बेंगलुरु पहुंच गए थे। सोमवार शाम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के लिए भोज का आयोजन किया था। शरद पवार इस भोज में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वह आज की बैठक में शामिल हुए।
सामूहिक संकल्प में 26 विपक्षी दलों ने क्या कहा?
देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा पेश करेंगे
शासन के सार और शैली दोनों को इस तरह से बदलने का वादा करते हैं कि वे अधिक परामर्शात्मक, लोकतांत्रिक, सहभागी हों
अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, कश्मीरी पंडितों के खिलाफ घृणा, हिंसा को हराने के लिए एक साथ आए हैं
26 विपक्षी दलों के सामूहिक संकल्प में जातीय जनगणना कराने की वकालत
यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया। हमारी लड़ाई उस विचारधारा के खिलाफ है, जो हमारे देश पर हमला कर रही है। यह बीजेपी बनाम विपक्ष की लड़ाई नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई दो राजनीतिक संगठनों के बीच नहीं है, बल्कि लड़ाई भारत के विचार की रक्षा के लिए है। अगर आप इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि भारत के विचार से कोई नहीं लड़ पाया। यह भारत के विचार और नरेंद्र मोदी के बीच की लड़ाई है।
हम देश के लिए एक हुए हैं: उद्धव
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग तो होती ही है लेकिन हम देश के लिए एक हुए हैं। लोगों को लगता है कि हम परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं, देश हमारा परिवार है और उसे बचाने के लिए हम एक हुए हैं। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे।
पिछले 9 वर्षों में अर्थव्यवस्था, रेलवे को बर्बाद कर दिया: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 पार्टियां एकत्रित हुई, यह दूसरी मीटिंग थी और यह अच्छी बात है कि कुनबा बढ़ रहा है। आज 26 पार्टियां अपने लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, हमें एक तरफ देश को नफरत से बचाना है और दूसरी तरफ एक नए भारत का सपना लेकर हम सब इकट्ठा हुए हैं।्र
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में अर्थव्यवस्था, रेलवे को बर्बाद कर दिया है। युवा, किसान, व्यापारी, उद्योगपति हर कोई इस एनडीए सरकार से नाखुश है। ये लोग चाहते तो क्या नहीं कर सकते थे। आप ट्रेन के सेकंड क्लास में चढ़कर देखिए, आपको पता चल जाएगा कि इन्होंने रेलवे की क्या हालत कर दी है। इस सरकार ने जमीन से लेकर आकाश तक सब कुछ बेचने का काम किया है।
हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं, हम देशभक्त हैं: ममता
ममता ने कहा कि आपने यूपीए के बारे में सुना, एनडीए अभी भी है, लेकिन एनडीए क्या आप भारत को चुनौती दे सकते हैं? भाजपा क्या आप भारत को चुनौती दे सकते हैं? पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेंगलुरु विपक्ष की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं, हम देशभक्त हैं। भारत जीतेगा, हमारा देश जीतेगा और बीजेपी हारेगी।
ममता बनर्जी ने कही यह बात
ममता बनर्जी ने कहा कि आज की बैठक काफी अच्छी रही। हमने 26 दलों के साथ बैठक की। यूपीए और एनडीए तो पहले से थे। इस वक्त देश में जिंदगियां खतरे में हैं। अलग-अलग राज्यों में सरकार को गिराने का काम किया जा रहा है। इसलिए हमने नया नाम चुना- INDIA. हम अपनी मातृभूमि को प्यार करते हैं। क्या एनडीए इंडिया को चुनौती दे पाएगी। क्या भाजपा इंडिया को चुनौती दे पाएगी?
जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी: खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी 26 पार्टियों के साथ मिलकर हमने इस गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हम महाराष्ट्र, मुंबई में फिर मिलने जा रहे हैं। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का एलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।
विपक्षी नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे बोले- लोकतंत्र बचाने पर हुई चर्चा
बैठक के बाद विपक्षी दलों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र और देश को बचाने को लेकर चर्चा हुई। सभी ने गठबंधन के एक नाम पर सहमति दी। यूपीए का नाम बदल कर इंडिया रखा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी। 11 सदस्यों की समन्वय समिति गठिति की जाएगी। मुंबई में होने वाली बैठक चुनाव के लिए दिल्ली में नया सचिवालय भी बनाया जाएगा।
राजद ने ट्वीट कर विपक्षी महागठबंधन के नए नाम इंडिया का बताया अर्थ। प्रियंका चतुर्वेदी, मणिकम टैगोर, डेरेक ओ ब्रायन, आरजेडी के हैंडल से हुए इंडिया से जुड़े ट्वीट्। हालांकि अभी तक यह नाम अंतिम तौर पर फाइनल नहीं हुआ है लेकिन अधिकतर दल इसके पक्ष में हैं।
विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है!
I – Indian
N – National
D – Democractic
I – Inclusive
A – Alliance
अब भाजपा को INDIA कहने में भी पीड़ा होगी!#India
विपक्षी गठबंधन का नया नाम इंडिया हो सकता है। दरअसल इसके कयास विपक्षी नेताओं के ट्वीट से लग रहे हैं। कांग्रेस नेता माणिक टैगोर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जीतेगा इंडिया। वहीं टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट में लिखा है ‘चक दे इंडिया’।
खरगे ने कहा कि हम मानते हैं कि हमारे बीच राज्य स्तर पर कुछ मतभेद हैं लेकिन यह मतभेद वैचारिक नहीं हैं। यह मतभेद इतने बड़े भी नहीं हैं कि आम आदमी, गरीब, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए हम इन्हें भुलाकर आगे नहीं बढ़ सकते।
हम 26 पार्टियां साथ हैं और 11 राज्यों में हमारी सरकार है। भाजपा अकेले दम पर 303 सीटें नहीं ला सकती। यह अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल कर सत्ता में आती है और बाद में उन्हें छोड़ देती है। आज भाजपा अध्यक्ष और उनके नेता अलग-अलग राज्य घूमकर अपने पुराने साथियों को इकट्ठा करने में जुटे हैं।
बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘मैंने चेन्नई में भी कहा था कि कांग्रेस सत्ता की इच्छुक नहीं है और ना ही प्रधानमंत्री पद की। यह बैठक हमारे संविधान, लोकतंत्र, सहिष्णुता और सामाजिक न्याय को बचाने के लिए है। खरगे ने कहा कि हर संस्था को विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे नेताओं के खिलाफ झूठे आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं ताकि वह कानूनी प्रक्रिया में फंसे रहे। संवैधानिक प्राधिकरण हमारे सांसदों को बर्खास्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। विधायकों को ब्लैकमेल किया जा रहा है या फिर उन्हें रिश्वत दी जा रही है ताकि सरकारों को गिराया जा सके।’
विपक्ष की कई पार्टियों के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को यहां औपचारिक बैठक आरंभ हो गई कि जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन की रूपरेखा और साझा कार्यक्रम समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बैठक के लिए होटल पहुंच गए हैं।
बैठक के लिए होटल ताज वेस्ट एंड पहुंचे शरद पवार और अन्य नेता। कुछ ही देर में बैठक शुरू हो जाएगी।








