Site icon Yashbharat.com

पन्ना में 6 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का भूत, सोनम कांड के बाद दहशत में पति

IMG 20241218 WA0017 1

पन्ना। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की चर्चा पूरे देश में है. राजा की हत्यारोपी पत्नी की शर्मनाक करतूतें भी चर्चा का विषय है. जब से सोनम की काली करतूतें खुली तो कई जगहों से पत्नी प्रताड़ित पति सामने आने लगे हैं. अपनी पत्नी की प्रताड़ना झेल रहे पति पुलिस के पास पहुंच रहे हैं और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. इंदौर, छतरपुर के बाद अब मामला पन्ना से पत्नी प्रताड़ित पति का है.

 

दोनों की दिल्ली में शुरू हुई लव स्टोरी

 

पन्ना जिले पीड़ित पति मंगल प्रसाद कोंदर ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा “उसकी पत्नी उसे जान से मारने की धमकी दे रही है. वह कहती है इस घर में तुम नहीं रहोगे और न ही इस घर में भूलकर आना. पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना के विमतहा निवासी मंगल प्रसाद कोंदर (45 वर्ष) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा “दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान उसका संपर्क से हुआ. वे दोनों साथ रहने लगे.”

 

गांव के युवक से अवैध संबंध का आरोप

 

समय ऐसे गुजरता गया. फिलहाल इस दंपती के 5 बेटी व एक बेटा है. पीड़ित पति का कहना है “उसकी पत्नी ने इंद्रपाल पटेल और पप्पू पटेल के संपर्क में आने के बाद सरपंची का चुनाव लड़ा. वह जीत गई. इसके बाद से उसकी पत्नी के हाव-भाव बदल गए और उसे वह प्रताड़ित करने लगी. इंद्रपाल पटेल उर्फ पप्पू पटेल के मेरी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध हो गए. उसके कहने पर ही पप्पू पटेल द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई.”

 

पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी

 

शिकायतकर्ता पति का कहना है “पत्नी से परेशान होकर वह फिर से दिल्ली मजदूरी करने चला गया. जब वह 5 महीने बाद लौटकर आया तो पत्नी ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया. वह कहती है कि तुम इस घर में नहीं आओगे, वरना अंजाम ठीक नहीं होगा. मैं तुम्हें झूठे केस में फंसवा दूंगी. वहीं, शिकायत मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान का कहना है मामले की जांच कराएंगे.”

Exit mobile version