शॉकिंग ट्विस्ट: राजा हत्याकांड में पत्नी सोनम जमानत पर रिहा! परिवार रो पड़ा
इंदौर, 28 अप्रैल 2026: शॉकिंग ट्विस्ट: राजा हत्याकांड में पत्नी सोनम जमानत पर रिहा! परिवार रो पड़ा। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया ट्विस्ट आ गया है। मुख्य आरोपी और मृतक राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। लंबे समय से न्यायिक हिरासत में चल रही सोनम पर अपने पति की निर्मम हत्या में संलिप्त होने के गंभीर आरोप थे।
परिजनों की पुष्टि से बनी बात पक्की
मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि की है। विपिन, जो पूरे मामले में न्याय की जंग लड़ रहे हैं, ने बताया, “सोनम को जमानत मिल चुकी है।” उनकी पुष्टि के बाद यह खबर कन्फर्म हो गई।
परिवार में मातम का माहौल
जमानत की खबर जैसे ही राजा के घर पहुँची, परिवार में सन्नाटा छा गया। सदस्यों के चेहरों पर गहरी मायूसी साफ झलक रही है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह फैसला न्याय के रास्ते में नया रोड़ा बनेगा? केस की सुनवाई जारी है। अधिक अपडेट्स के लिए बने रहें








