Site icon Yashbharat.com

क्रेन की मदद से तैयार हो रहा रावण का विशाल पुतला

IMG 20240920 WA0001

कैमोर। कैमोर के एसीसी रामलीला मैदान में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जारी हैं। एक ओर जहां विजयादशमी की शाम दहन के लिए रावण का विशाल पुतला तैयार किया जा रहा वहीं दूसरी ओर रामलीला मंचन की तैयारियां भी जारी है।

ध्रुवी पटेल की जीत: मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का ताज और एक्टिंग करियर की नई शुरुआत

 

रामलीला मैदान में ही स्टेडियम के बाजू में स्थित भव्य पंडाल को भी दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजाया जा रहा।

 

इस बार कैमोर में रावण के पुतले का निर्माण कार्य थोड़ा विलंब से शुरू हुआ है।हालांकि दो दर्जन से भी अधिक श्रमिक दिन – रात मेहनत कर पुतला तैयार करने जुटे हैं। पुतले का निर्माण कई पार्ट में किया जाता है बाद में क्रेन की मदद से पुतले के अलग अलग अंगों को जोड़कर विशाल पुतला तैयार होता है।

उम्मीद है कि विजयादशमी के दो दिन पहले ही पुतले का निर्माण पूरा हो जायेगा। दशहरा महोत्सव की शुरुआत 28 सितंबर को रामलीला मंचन से होगी। इस बार भी देश के विभिन्न प्रान्तों से तरह तरह के स्टाल लगाने व्यापारी कैमोर पहुंचने लगे हैं। नगरवासियों में दशहरे को लेकर उत्साह की लहर देखी जा रही।

Exit mobile version