नरसिंहपुर में खौफनाक क्लेश: नई बाइक घर लाते ही भड़की पत्नी, सदमे में पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

नरसिंहपुर में खौफनाक वारदात- नई बाइक घर लाया था पति; पत्नी के भड़कने पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

नरसिंहपुर में खौफनाक क्लेश: नई बाइक घर लाते ही भड़की पत्नी, सदमे में पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मामूली घरेलू विवाद ने एक हँसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसेंड़ी के एक 32 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी से हुए तीखे विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घाटपिंडरई के पास घटित हुई।

 ये थी झगड़े की मुख्य वजह: नई बाइक देखकर भड़की पत्नी

‘यशभारत’ को मिली जानकारी के मुताबिक, इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह बेहद मामूली और चौंकाने वाली है:

सदमे में उठाया खौफनाक कदम, मौके पर ही मौत

पत्नी के गुस्से और घर में हुए इस तीखे झगड़े से लखनलाल धानक मानसिक रूप से इस कदर टूट गया कि उसने सीधे घर छोड़ दिया। वह रात के अंधेरे में ग्राम घाटपिंडरई के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशनगंज और कोतवाली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एक झटके में उजड़े इस परिवार के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

-यशभारत डॉट कॉम

Exit mobile version