Latest

Holi 2018: देश में होली की धूम, पीएम, राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली। देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम है, हर गली और हर सड़क पर रंगों से सनी लोगों की टोलियां नजर आ रही हैं। रंग-बिरंगे इस त्योहार पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश की जनता को बधाई दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी हैं वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर रंगों के त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है ‘होली के पावन अवसर पर सभी देश-वासियों को बधाई और शुभकामनाएं! रंगों का यह त्यौहार हमारे समाज में आपसी सौहार्द का जश्न है। मेरी कामना है कि हर एक के जीवन में यह पर्व शांति, सुख और समृद्धि लाए – राष्ट्रपति कोविन्द’

इनके अलावा लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी देश की जनता को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ‘होली के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। होली का रंगों से भरा जीवंत त्योहार सभी को सामाजिक सौहार्द, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।’

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नकवी ने खेली होली

रंगों के त्योहार होली का खुमार आम से लेकर खास तक चढ़ा हुआ है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर जमकर होली खेली है। इस दौरान उन्होंने गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

HMवहीं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी होली के रंगों में सरोबार नजर आए।

Naqvi

Leave a Reply

Back to top button