Himachal: विक्रमादित्य का मंत्री पद से इस्तीफा, विधानसभा में भी भारी हंगामा, 15 भाजपा विधायक सस्पेंड

एजेंसी, शिमला (Himachal Pradesh News LIVE)। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी। यहां बहुमत होने के बाद भी पार्टी अपने प्रत्याशी को नहीं जीता सकी। उल्टा अब प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार भी संकट में आ गई है। इस बीच, बुधवार का दिन अहम होने जा रहा है। आज हिमाचल विधानसभा में बजट पारित होना है। इस दौरान वोटिंग की नौबत आई और बागी विधायकों ने सरकार के खिलाफ वोट किया, तो सरकार अल्पमत में आ जाएगी। इस स्थिति में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लगाया जा सकता है।
Himachal Pradesh News LIVE: विक्रमादित्य सिंह ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
- हिमाचल में लगातार बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मीडिया को संबोधित किया और भावुक होते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
- विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि वो वादे प्रदेश की जनता से किए गए थे, वो पूरे नहीं किए गए।
Shimla LIVE: राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।
Himachal Pradesh News LIVE: पंचकूला से रवाना हुए 6 बागी विधायक
इस बीच, कांग्रेस से बगावत करने वाले छह विधायकों को हरियाणा के पंचकूला से शिमला ले जाया जा रहा है। इन्हें विशेष हेलीकॉप्टर से ले जाया गया। माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने में इनकी भूमिका अहम हो सकती है।
#WATCH | Congress MLA Vikramaditya Singh tears up; says, "…Someone who was the CM of the state for 6 times, due to whom this Government was formed in the state – they could not find a small space for his statue at Mall Road. This is the respect this Government has shown to my… pic.twitter.com/hPmthEtl74
— ANI (@ANI) February 28, 2024








