Latest

Himachal Pradesh News LIVE: शिमला आ रहे कांग्रेस के बागी विधायक, आज हो जाएगा सुक्खू सरकार का फैसला

Himachal Pradesh News LIVE: शिमला आ रहे कांग्रेस के बागी विधायक, आज हो जाएगा सुक्खू सरकार का फैसला

एजेंसी, शिमला (Himachal Pradesh News LIVE)। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी। यहां बहुमत होने के बाद भी पार्टी अपने प्रत्याशी को नहीं जीता सकी। उल्टा अब प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार भी संकट में आ गई है। इस बीच, बुधवार का दिन अहम होने जा रहा है। आज हिमाचल विधानसभा में बजट पारित होना है। इस दौरान वोटिंग की नौबत आई और बागी विधायकों ने सरकार के खिलाफ वोट किया, तो सरकार अल्पमत में आ जाएगी। इस स्थिति में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लगाया जा सकता है।

Shimla LIVE: राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।

Himachal Breaking News: कांग्रेस के पास क्या हैं विकल्प

  • कांग्रेस सबसे पहले अपने बागी विधायकों को मनाने की कोशिश करेगी।
  • इसके लिए दो नेता दिल्ली से शिमला भेजे गए हैं।
  • बागी विधायक मान जाते हैं और विधानसभा में सरकार के पक्ष में वोट करते हैं तो अभी सरकार बची रहेगी।
  • इस तरह राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस अपनी लाज बचा सकती है।
  • यदि बागी विधायक नहीं माने, तो कांग्रेस मुख्यमंत्री बदलने का फैसला कर सकती है।
  • चर्चा यह है कि विधायक कांग्रेस से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री से खफा हैं।
  • मुख्यमंत्री बदलने के विकल्प पर देर रात मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बात हुई।

Himachal Pradesh News LIVE: हर्ष महाजन बोले- बनने वाली है भाजपा की सरकार

 राज्यसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के कुछ और विधायक हमारे संपर्क में हैं। मुझे उनके कुछ विधायकों और मंत्रियों के फोन आए हैं। अगले कुछ घंटों में स्थिति बदलने वाली है और आप देखेंगे कि बीजेपी जल्द ही अपनी सरकार बनाएगी।

Back to top button