Site icon Yashbharat.com

helicopter emergency landing ममता बेनर्जी को हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में लगी चोट

images 24 1

helicopter emergency landing पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौसम खराब के चलते उत्तरी बंगाल में उनका हेलिकॉप्टर लैंड कराया गया। सीएम बनर्जी का हेलिकॉप्टर जलपाईगुड़ी से उड़ान भरकर बागडोगरा जा रहा था। सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर लैंडिंग कराई गई। जांच के लिए मुख्यमंत्री को कोलकात के एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके पीठ और कमर में चोट आई है। सीएम ममता बनर्जी के जांच के लिए तीन सदस्यीट मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। फिजिकल मेडिसिन के डॉ. राजेश प्रमाणिक, डॉ आलेख पंडित (न्यूरो) और डॉ अर्चना सिंहा (रेडियोलॉजी) इस बोर्ड में हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी एंबुलेंस में नहीं चढ़ीं। वह अपनी कार से अस्पताल पहुंची। बता दें मंगलवार दोपहर जलपाईगुड़ी के मालबाजार में मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए गई थीं। पत्रकार बिस्वा मजूमदार और सीएम के अंगरक्षक स्वरूप गोस्वामी मौजूद थे। बीच-बीच में आकाश में अंधेरा छा गया और बारिश शुरू हो गई।

नीचे बैकुंठपुर में घना जंगल होने के कारण वह हेलीकॉप्टर को नीचे नहीं उतारा गया। कुछ देर बाद पायलट को एयरबेस दिखा। उन्होंने वहां इमरजैंसी लैंडिंग कराई। सीएम के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Exit mobile version