Health Alert: 103-104 डिग्री बुखार और स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें कोविड और H1N1 के लक्षणों में अंतर और बचाव के उपाय
flu-vaccine_corona
Health Alert: 103-104 डिग्री बुखार और स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें कोविड और H1N1 के लक्षणों में अंतर और बचाव के उपाय
हेल्थ व लाइफस्टाइल डेस्क (यश भारत): देश के कई हिस्सों में इन दिनों वायरल संक्रमण और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई मरीजों में तेज बुखार 103-104 डिग्री फॉरेनहाइट तक पहुंच रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा समय में इन्फ्लुएंजा (H1N1) और कोविड जैसे श्वसन संक्रमण के लक्षण काफी मिलते-जुलते हैं, इसलिए बिना जांच केवल लक्षणों के आधार पर इनमें अंतर करना मुश्किल है।
H1N1 (स्वाइन फ्लू) और हाई-रिस्क ग्रुप
नेफ्रॉन क्लिनिक के चेयरमैन प्रो. डॉ. संजीव बगाई के अनुसार, H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस का ही एक स्ट्रेन है, जिसे आम भाषा में स्वाइन फ्लू कहा जाता है। यह वायरस समय-समय पर अपने स्वरूप (एंटीजेनिक ड्रिफ्ट और शिफ्ट) में बदलाव करता रहता है, इसलिए इसकी वैक्सीन में भी बदलाव किए जाते हैं।
इन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा (High-Risk Group):
5 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग।
गर्भवती महिलाएं और कमजोर इम्युनिटी वाले मरीज।
अंग प्रत्यारोपण करा चुके लोग या इम्यूनोसप्रेसेंट दवाएं लेने वाले मरीज।
गंभीर डायबिटीज, हाइपरटेंशन, क्रॉनिक लंग डिजीज, किडनी की बीमारी और अत्यधिक मोटापे से ग्रस्त लोग।